फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में गंदगी देख एडीएम नाराज

विज्ञापन
30एमएनपी-33-किशनी तहसील में निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी बी. राम। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। सोमवार को अपर जिलाधिकारी बी राम ने किशनी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में गंदगी मिलने व टूटा फूटा सामान मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी बी. राम सोमवार को किशनी तहसील में शिकायतें सुनने पहुंचे थे। यहां शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्ति कार्यालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मेज पर गंदा कपड़ा बिछा हुआ था, उसे तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए।
वहीं राजस्व कर्मचारी हॉल में टूटी हुई कुर्सियां पड़ी होने पर उन्हें तत्काल हटवाने के लिए कहा। रजिस्टरों में सही तरीके से पेजिंग न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद उप जिलाधिकारी रामशकल मौर्य को साफ-सफाई कराने व सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, थानाध्यक्ष ओमहरि वाजेपई, कानूनगो मयंक गोयल, अजीत यादव, राधेश्याम, मुकेश अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें