फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाराजगंज से वर्ष 2018 में रिटायर हुए थे एडीएम

Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हत्या के शिकार हुए रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप वर्ष 2018 में महाराजगंज से एडीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका परिवार गाजियाबाद के वसुंधरा में रहता है, लेकिन रिटायर्ड एडीएम अपने गांव गोरहा में रहकर खेती-बाड़ी व संपत्ति की देखरेख करते थे। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। एक पुत्र सुमित व एक पुत्री रिचा यूएस में रहते हैं। जबकि उनका दूसरा पुत्र शुभम अपनी मां मीना देवी व परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है। दूसरी बेटी निशा की शादी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

रिटायर्ड एडीएम के तहेरे भाई शांतिस्वरूप ने बताया कि मीनाक्षी गैस्ट हाउस भी उन्होंने इसलिए बनवाया था कि वह रिटायरमेंट के बाद वह जब गोरहा आकर रहेंगे तो आमदनी का जरिया बना रहेगा। इसी उद्देश्य से गैस्ट हाउस संचालित किया था, लेकिन पिछले एक डेढ़ साल से गैस्ट हाउस का संचालन बंद कर दिया गया था। रिटायर्ड एडीएम इस समय गोरहा पर रोड साइड अपने नए घर का भी निर्माण करा रहे थे। भवन का निर्माण चल रहा है। गांव में भी उनका पैतृक आवास बना हुआ है और खेती की भी अच्छी खासी जमीन है। गैस्ट हाउस में पूर्व में ओयो होटल संचालित था। इस होटल में ग्रामीणों ने कुछ युवक युवतियों पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया था। दो बार इस तरह के घटनाक्रम गैस्ट हाउस पर हुए। इसके बाद रिटायर्ड एडीएम ने गैस्ट हाऊस का संचालन बंद कर दिया और व स्वयं ही गैस्ट हाउस में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें