फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी मंजूलता ने मारा आरटीओ में छापा, दीवार कूदकर भागे दलाल

Fri, 12 Jul 2019 06:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छापे के दौरान दीवार कूदकर भागते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार दोपहर को अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इससे दलालों में भगदड़ मच गई। वे दीवारों को कूदकर भाग निकले। एडीएम ने चार घंटे तक ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के रिकार्ड को खंगाला। इस कार्रवाई से कार्यालय में कामकाज ठप हो गया। आवेदकों को भी लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


आरटीओ में दोपहर को एडीएम (प्रोटोकॉल) मंजूलता और एसीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों मुख्य द्वार बंद कराने के बाद पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर कार्यालय में काम करने वाले दलालों में भगदड़ मच गई। कई दलाल तो एआरटीओ कार्यालय के पीछे की दीवार पर चढ़कर भाग निकले तो कई छतों पर चढ़कर दुबक गए। 

उधर, पुलिसकर्मियों के साथ आए एसीएम ने भी हर पटल में पहुंचकर एक-एक कर्मचारी का परिचय लिया। कक्षों को बंद करा दिया गया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए कई आवेदक भी इस अफरा तफरी से घबराकर गाड़ियां लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस के रिकार्ड देखे

एडीएम ने एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी प्रशांत शर्मा से फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस के रिकार्ड को तलब किया। उन्होंने आनलाइन आवेदनों की स्थिति जानी और पूछा कि रोजाना कितनी गाड़ियों की फिटनेस हो रही है। 

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग कक्षों में रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। इससे आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। शाम पांच बजे तक दोनों अधिकारियों ने रिकार्ड खंगाला। कई फाइलों को भी कब्जे में ले लिया है। 

एडीएम (प्रोटोकॉल) मंजूलता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आरटीओ में चेकिंग की गई है। लाइसेंस और फिटनेस के कार्य में आवेदकों को समस्या तो नहीं आ रही हैं। उनका आर्थिक शोषण तो नहीं किया जा रहा है। यह सब देखा जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि लाइसेंस व फिटनेस की भी पेंडेंसी चेक की जा रही है। जनसुविधा केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायत मिली है। यहां बाहर के लोग मौके पर नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें