फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का पुष्टाहार: एडीएम से लेकर डीपीओ तक का दामन दागदार, कइयों पर गिरी गाज; अब होगी जांच

Mon, 07 Oct 2024 08:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राशन माफिया से साठगांठ के आरोप में एडीएम नागरिक आपूर्ति पर गाज गिर चुकी है। पुष्टाहार वितरण घोटाले में डीपीओ निलंबित किए गए हैं। दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच का जाएगी।
विज्ञापन
पुष्टाहार कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक अधिकारियों ने खूब किरकिरी कराई। एडीएम नागरिक आपूर्ति से लेकर डीपीओ तक का दामन दागदार निकला। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दोनों अधिकारियों की जांच शुरू हो गई है। जहां एडीएम पर राशन माफिया से साठगांठ तो डीपीओ पर पुष्टाहार वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

विज्ञापन


जिले में राशन से लेकर पुष्टाहार तक की कालाबाजारी सामने आ चुकी है। कार्डधारकों को बांटे जाने वाले राशन का चावल खुले बाजारों में बिक रहा है। राशन माफिया संगठित ढंग से इसे आगरा से अन्य राज्यों में बेच रहा है। अवैध भंडारण व कालाबाजारी के आरोप में जहां एक तरफ राशन माफिया हेमेंद्र उर्फ गोपाल, सुमित अग्रवाल, मनीष आदि फरार हैं। 

वहीं, पुष्टाहार वितरण घोटाले में आंगनबाड़ी की दाल व रिफाइंड खरीदकर बेचने वाले प्रवीण अग्रवाल से पुलिस उसके साथियों ने नाम नहीं उगलवा सकी। इस मामले में डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित हो चुकी हैं।
 

एडीएम को हटाया जा चुका है। एडीएम की जांच के लिए शासन ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी एक सप्ताह में आगरा आएगी। एडीएम का अर्दली गौरव शर्मा भी निलंबित हुआ था। उस पर राशन माफिया के गुर्गों को संरक्षण देने का आरोप है। 

इधर, डीपीओ पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए नामित मुख्य विकास अधिकारी ने नोटिस जारी की है। पुष्टाहार वितरण में सामने आई खामियों को लेकर बिंदुवार जवाब मांगा है। जांच के बाद दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

पुष्टाहार वितरण घोटाले में निर्दोष महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसके विरोध में सोमवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगी। महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनरतले डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें