आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग खेले जा रहे स्व. मीना गुप्ता मेमोरियल वूमेंस वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आध्या क्रिकेट अकादमी ने बिलिवर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेटों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलिवर क्रिकेट अकादमी की टीम 50 ओवरों के मैच में 44.3 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई। इसमें तनिष्का बैरागी ने 31, प्रतिमा ने 30 व प्रिया सैनी ने 23 रन बनाए। आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से सुष्मिता कुमारी ने 4, पावनी कुरील, यशिका व पूर्वी शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या क्रिकेट अकादमी की टीम ने 18.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। कात्यायनी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 59 गेंदों में 16 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। बिलिवर क्रिकेट अकादमी की ओर से लवी पाल व तनु कुशवाह ने 1-1 विकेट लिए। अंपायर द्रवित शर्मा व प्रशांत सिकरवार रहे। मौके पर कात्यायन, अनुराग पांडेय, हरीश गुप्ता, फिरोज खान, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।