फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र: तीन तारीख पर नहीं आए तो दर्ज होगा मुकदमा, एडीजी ने घरेलू मामलों को लेकर दिए सख्त निर्देश

Sun, 15 Aug 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एडीजी जोन ने परिवार परामर्श केंद्र का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आने वाले पति-पत्नी को राहत देने के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। रोस्टर के आधार पर एकल और डबल बेंच पर काउंसलर सुनवाई करेंगे। एक दिन में एक बेंच पर तीन केस ही सुने जाएंगे। काउंसिलिंग की रिपोर्ट प्रतिमाह एडीजी जोन कार्यालय को देनी होगी। काउंसलर के रूप में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी। जिस केस में पक्ष तीन तारीख पर काउंसिलिंग के लिए नहीं आएंगे, उनमें मुकदमे की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन


एडीजी जोन राजीव कृष्ण शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचे। उन्होंने काउंसिलिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली। बताया गया कि 986 प्रार्थना पत्र इस साल आए हैं। इनमें से 137 का निस्तारण कराकर विदाई की गई, जबकि 45 मामलों में मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं। एडीजी ने प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में काउंसलर से सुझाव मांगे।

ये निर्देश दिए
एडीजी ने निर्देशित किया कि प्रकरणों के निस्तारण के लिए काउंसलर की एकल और डबल बेंच बनाई जाए। इन पर रोस्टर के मुताबिक, दिन में तीन ही प्रकरण सुने जाएं। एएचटीयू थाना प्रभारी कमर सुल्ताना को निर्देशित किया कि किसी पक्ष के तीन तारीख पर नहीं आने पर केस में मुकदमे दर्ज किए जाएं। आठ जिलों में बने काउंसलर्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। काउंसलर्स के कार्य के मूल्यांकन के आधार पर बेस्ट काउंसलर्स का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी., एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव, काउंसलर्स डॉ. अमित गौड़, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. आलोक सिंह तोमर, डॉ. शिव सिंह, डॉ. सोभनाथ जैसल, डॉ. आशुतोष भंडारी, डॉ. पीके. उपाध्याय, डॉ. राजेश कुमार गोस्वामी, नाजिया खान, प्रतिभा जिंदल, मंजू यादव मौजूद रहीं। 

डौकी में थाना दिवस पर शनिवार को अचानक आईजी नवीन अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं। निस्तारण के लिए  टीमों को मौके पर भेजा। साथ ही थाने का मुआयना किया। ऑपरेशन तलाश में सात लोगों को तलाशकर घर पहुंचाने पर डौकी पुलिस की सराहना भी की। आईजी ने थाने का मुआयना किया। त्योहार रजिस्टर ,सक्रिय अपराधियों की स्थिति, हिस्ट्रीशीटर की स्थिति देखी। माल खाने का भी निरीक्षण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें