फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: एडीजी सुरक्षा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की परखी सुरक्षा, पुलिस को दिए सजग रहने के निर्देश

Wed, 24 Aug 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने करीब दो घंटे तक दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा परखते हुए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को जायजा लिया। एडीजी सुरक्षा ने करीब दो घंटे तक दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा परखते हुए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। खामियों को दूर करने की तरफ इशारा किया तो कई दूर हो चुकी खामियों को भी देखा।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद एडीजी सुरक्षा ने कहा कि सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध हैं। सुरक्षा के संग आमजन का अपने आराध्य के दर्शन मिल सकें, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान जैसे प्रबंध होने चाहिए। पिछली बार कई उपकरणों को बदलने के लिए कहा गया था, वह तो बदल गए हैं, कुछ बदलने हैं। उन्हें भी समय रहते बदला जाएगा। 

निरीक्षण करने के बाद एडीजी सुरक्षा ने पुलिस लाइन के सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का खाका खींचा। उपकरण बदलने के साथ ही सुरक्षा को और कड़ी करने पर जोर दिया। इस मौके पर आईजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव, नगर आयुक्त अनुनय झा, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार के अलावा सीआरपीएफ, पीएसी, खुफिया विभाग और एलआईयू के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें