फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने परखी ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन उड़ाया तो अब होगी एफआईआर

Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा, साथ में अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए फैसला लिया गया है। अब किसी सैलानी ने स्मारक के ऊपर या आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। उसका कैमरा भी जब्त कर लिया जाए।
विज्ञापन


ताज सुरक्षा के अधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया है कि ताज को नो फ्लाइंग जोन घोषित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सर्किट हाउस में हुई मीटिंग में एडीजी ताज सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने हाल में किए गए उपायों पर चर्चा की।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लपकों पर लगाम के लिए गाइडों को चिप वाले आईकार्ड दिए जाने पर विचार चल रहा है। ताज के आसपास नो ड्रोन जोन के पोस्टर लगा दिए गए हैं। होटल का स्टाफ और गाइड भी सैलानियों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ताज पर ड्रोन उड़ाए जाने की घटनाओं पर चर्चा हुई। पिछले दिनों एक एफआईआर दर्ज की गई थी। एडीजी ने कहा कि अब ड्रोन उड़ाए जाने के हर मामले में एफआईआर दर्ज की जाए, ड्रोन को जब्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैचर गन खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। साथ ही ड्रोन जैमर लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

मीटिंग में एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज ए. सतीश गणेश, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद,  सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान, सीओ सदर विकास जायसवाल और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व अधिकारियों ने ताज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ताज के पास लगेंगे नए सीसीटीवी कैमरे
आगरा। ताज के पास लगाए गए 150 कैमरे रख रखाव के अभाव में खराब हो गए हैं। इन्हें ठीक भी नहीं कराया जा सका। अब नए कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एसपी सिटी प्रस्ताव तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अत्याधुनिक कैमरे लगवाए जाएंगे जो 360 डिग्री की रिकार्डिंग करेंगे।

दक्षिण गेट के पास अवैध निर्माण, केस दर्ज होगा
आगरा। मीटिंग में बताया गया कि दक्षिण गेट के पास कुछ लोगों ने अवैध निर्माण किया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ताज के पास नया निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इस पर एडीजी ने कहा कि इसे रुकवाया जाए और एफआईआर दर्ज कराई जाए। एडीजी ने कहा कि पश्चिमी गेट की दीवार की ऊंचाई कम है, इसे बढ़ाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें