फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा को कमान, 19 ट्रकों में आया सामान

Thu, 22 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के संभावित दौरे को लेकर आगरा में सुरक्षा इंतजाम की कमान एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने बुधवार को संभाल ली। उन्हें नोडल आफिसर बनाया गया है। वे प्रदेश सरकार, केंद्र और अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय रखेंगे। वहीं आईजी ने बताया कि ओबामा की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी आगरा आ चुके हैं। अपने साथ सुरक्षा संबंधी उपकरण भी लाए हैं। यह उपकरण 19 ट्रकों से लाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां के चार होटलों को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने शहर में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उनके साथ एडीजी (कानून व्यवस्था) मुकुल गोयल भी आए हैं। दोनों अफसर अब यहीं कैंप करेंगे। लखनऊ कार्यालय के मुताबिक, आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने बताया कि आगरा के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने इस मौके पर 10 एसपी, 12 एएसपी, 24 डीएसपी, 10 कंपनी सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स) व 12 कंपनी पीएसी की मांग की है। इसके अलावा जिले को जोन व रेंज के जिलों से सिपाही, हेड कांस्टेबिल, दरोगा व इंस्पेक्टर आदि दिए गए हैं।
उधर, बुधवार की देर शाम को एडीजी गोपाल गुप्ता और एडीजी (एलओ) मुकुल गोयल ने आगरा आकर सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गुरुवार सुबह दोनों अधिकारी अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत के बाद ताजमहल, होटल, एयरपोर्ट आदि का निरीक्षण करके सुरक्षा का जायजा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि 24 जनवरी को प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी एके गुप्ता आगरा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें