मथुरा के कराटे खिलाड़ी हरिओम ने 2010 से 2016 तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 19 मेडल जीते हैं। इनमें आठ गोल्ड मेडल है, लेकिन आज वह आर्थिक तंगी के चलते चाय बेचने को मजबूर हैं। एडीजी ने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी से मुलाकात कर खेल और परिवार की स्थिति जानी।
मथुरा के अंतरराष्ट्रीय कराटे में 19 पदक जीतने वाले हरिओम शुक्ला को आगरा बुलाकर बुधवार को एडीजी राजीव कृष्ण ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न केवल कराटे खिलाड़ी के प्रमाण पत्र देखे, बल्कि परिवार की स्थिति भी जानी। इस दौरान हरिओम ने गांव में घर की टपकती छत और शहर में स्टेट बैंक निकट सड़क किनारे चाय की दुकान को हटने के डर से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
बता दें सात जुलाई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर 'अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी बेच रहा चाय' को पढ़कर एडीजी राजीव कृष्ण ने मथुरा पुलिस से हरिओम शुक्ला के साथ मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी। इस पर चौकी बाग बहादुर प्रभारी अमित कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की जानकारी एडीजी आगरा कार्यालय को उपलब्ध कराई। इसके आधार पर एडीजी ने बुधवार को सुबह 10 बजे हरिओम शुक्ला को आगरा कार्यालय बुलाया। यहां एडीजी ने कराटे खिलाड़ी के साथ करीब 30 मिनट तक बातचीत की।
झिझकते हुए बयां की परिवार की संपूर्ण स्थिति
हरिओम के खेल प्रदर्शनों के बारे में जानकारी ली। कहां-कहां कब खेला यह भी पूछा। मेडल और प्रमाण पत्रों को भी देखा। इसके बाद हरिओम शुक्ला से परिवार के बारे में जानकारी ली। चाय की दुकान और घर की स्थिति भी पूछी। हरिओम ने एडीजी को झिझकते हुए परिवार की संपूर्ण स्थिति को बयां कर दिया। बता दिया कि घर की छत से बरसात में पानी टपकता है। चाय की दुकान के भी नगर निगम के अभियान में हर वक्त हटने का डर बना रहता है। एडीजी ने हरिओम को मदद करने का भरोसा दिया।
कराटे खिलाड़ी की उपलब्धियां
2010 नेपाल इंटरनेशनल हाईस्कूल कराटे बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्वर्ण