फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी सिटी ने दी पथराव की फर्जी सूचना...छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने, ये थी वजह

Thu, 13 Mar 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामलीला मैदान पर पथराव हुआ है। वायरलेस पर अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी सिटी ने फर्जी सूचना दी। कुछ पुलिसकर्मी तो तत्काल मौके पर पहुंच गए, लेकिन दो दो एसीपी और इंस्पेक्टर यहां देरी से पहुंचे। फिर बाद में पता चला कि होली पर पुलिस की सतर्कता देखने के लिए ये मॉकड्रिल किया गया था।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में होली पर पुलिस कितनी अलर्ट है, इसे चेक करने के लिए बुधवार शाम रामलीला मैदान पर दो पक्षों में पथराव की सूचना दी गई। एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे डंडा, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। दो एसीपी और एक थाना प्रभारी विलंब से पहुंचे। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी और डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने रेस्पॉन्स टाइम चेक करने के लिए मॉकड्रिल कराई थी। शहर से देहात तक होली के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिले को सेक्टर और जोन में बांटा गया है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी, एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद और इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना भानु प्रताप सिंह विलंब से पहुंचे। तीनों को हिदायत दी गई। कहा गया कि सेट पर सूचना आते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस घटनास्थल पर जितनी जल्दी पहुंचेगी, हालात उतनी जल्द काबू में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें