फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध निर्माणों पर एडीए की कार्रवाई, चार संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ताजगंज-प्रथम और हरीपर्वत-1 वार्ड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रवर्तन प्रभारी के अनुसार, ताजगंज प्रथम वार्ड में नंद किशोर व मनोज चाहर ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी के सामने इटौरा मार्ग जखोदा रोहता नहर के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दोनों मामलों में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28 क (1) के तहत कार्रवाई करते हुए निर्माणों को सील कर दिया गया।
वहीं हरीपर्वत-1 वार्ड के दयालबाग स्थित बल्केश्वर रोड पर सीताराम कॉलोनी के सामने विजय गुप्ता के अवैध निर्माण और नगला धनी में भूखंड संख्या-27/95/5-ए पर दीक्षा यादव के अनधिकृत निर्माण को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें