आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को लोहामंडी, शाहगंज, ताजगंज-2 हरीपर्वत 1 और 2 वार्ड में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध निर्माण सील किए गए।
लोहामंडी वार्ड में वीरी सिंह राजपूत व अन्य ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सामने, तिली फैक्टरी बोस्टन रोड, दहतोरा क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया था, जिसे प्राधिकरण ने सील कर दिया। वहीं वार्ड शाहगंज में डॉ. बृजेश बघेल मुल्ला की प्याऊ, धनौली क्षेत्र में बिना स्वीकृति के मैरिज होम संचालित कर रहे थे, जिस पर भी कार्रवाई की गई।
ताजगंज-2 वार्ड में युवराज सिंह व अन्य के बसई मुस्तकिल, फतेहाबाद रोड स्थित स्थल पर अवैध निर्माण को सील किया गया। हरीपर्वत-2 वार्ड में प्रेम सिंह के सूर्या एन्कलेव, मौजा जगनपुर, हरीपर्वत-1 वार्ड में मिजाज अंसारी के गांधी नगर क्षेत्र में शिवालिक ग्रीन अपार्टमेंट के पास किए गए निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।