फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता भूखंडों की पांच फाइलें एडीए ने खोज निकाली

विज्ञापन
एडीए कार्यालय
विज्ञापन
आगरा। विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग से शास्त्रीपुरम स्थित 90 भूखंडों की फाइलें गुम हो गई हैं। पांच भूखंडों की फाइल एडीए ने खोज निकाली हैं। सार्वजनिक नोटिस जारी कर इन भूखंडों के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन

इन भूखंडों से संबंधित कोई भी दस्तावेज एडीए में उपलब्ध नहीं था। आवंटियों के दस्तावेज से दोबारा फाइल तैयार कर एडीए ने रिकार्ड में शामिल की है। 85 से अधिक भूखंडों के दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि शेष भूखंडों की फाइलों के संबंध में उपलब्ध दस्तावेज सार्वजनिक रूप से मांगे हैं। पांच फाइलों का रिकार्ड मिल चुका है। शास्त्रीपुरम योजना में सेक्टर-ए, बी, बी-2, सी-1 और सी-2 में 90 भूखंड हैं। जिनका क्षेत्रफल 27 से 162 वर्ग मीटर तक है। इन भूखंडों को एडीए नीलाम करेगा। इनका रिकार्ड एडीए के पास नहीं है। ऐसे में सार्वजनिक नोटिस जारी कर इन भूखंडों के दस्तावेज के संबंध में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद पांच लोगों ने एडीए में संपर्क किया और दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।

स्कैनिंग के इंतजार में 70 हजार फाइलें
- एडीए संपत्ति व अन्य विभागों में करीब 80 हजार फाइल हैं। 70 हजार फाइल स्कैन नहीं हो सकी है। एडीए में पिछले चार साल से फाइलों को डिजिटाइज्ड कराने की प्रक्रिया चल रही है। काम की सुस्त रफ्तार के कारण 10 हजार फाइल स्कैन हो सकी हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सभी फाइलों को स्कैन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें