फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एडीए के अधिशासी अभियंता निलंबित, ठेकेदारों से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शासन को शिकायत मिली थी कि अधिशासी अभियंता अनिल कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। टेंडर में भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठेकेदारों से मिलीभगत कर टेंडर में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार के आरोप में शासन ने बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिशासी अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पी. गुरुप्रसाद की ओर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंता को ठेकेदारों के साथ सांठगांठ कर टेंडर कार्यों में धांधली करने और मनमानी करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। शासन को शिकायत मिली थी कि अधिशासी अभियंता अनिल कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। टेंडर में भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए गए।

शासन की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर बृहस्पतिवार को अनिल कुमार को निलंबित किया गया। केवल टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अनुशासनहीनता के भी मामले पुष्ट हुए हैं। निलंबन की पूरी अवधि के दौरान अनिल कुमार को आयुक्त, लखनऊ मंडल के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें वित्तीय नियम संग्रह के प्रावधानों के अनुसार केवल जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा, जो आधे वेतन पर देय अवकाश वेतन के बराबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें