फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरी गलियों में बहुमंजिला भवन: एडीए के प्रवर्तन दल ने तीन आवास किए सील, लकावली में ध्वस्त की कॉलोनी

Sun, 30 Jun 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

मानकों के अनदेखा करते हुए निर्माण कराए जा रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दलों ने ऐसे ही भवनों पर कार्रवाई करते हुए तीन सील कर दिए। इसके साथ ही ताजगंज के लकावली में एक कॉलोनी ध्वस्त की गई है।

 
विज्ञापन
ADA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की घनी बस्तियों की संकरी गलियों में बहुमंजिला भवन और बेसमेंट बनवाए जा रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दलों ने शनिवार को सुई कटरा, सेब का बाजार में तीन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन


एडीए के कोतवाली क्षेत्र के पुराने शहर में सुई कटरा में उमंग जैन व रोहित जैन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चार मंजिला भवन निर्माण करा रहे थे। इसे सील किया गया। सेब का बाजार में बिल्डर मातृ भूमि डवलपर्स की ओर से कराए जा रहे भवन निर्माण को सील किया गया। इसी तरह रामअवतार चोपड़ा आदि की ओर से भी संकरी गलियों में भवन निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के कराया जा रहा था। इसे भी सील किया गया। प्रवर्तन प्रभारी का कहना है कि गलियों में चोरी-छुपे कराए जा रहे निर्माण कार्यों को चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी ओर, ताजगंज के लकावली गांव में दस हजार वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी बनाई जा रही थी। इसके लिए डामर रोड बिछाई जा रही थी। प्रवर्तन टीम ने जेसीबी की मदद से अमन विहार नामक इस कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया था। नोटिस भी दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें