सिकंदरपुर में लगभग 10000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर चला। इस दौरान एडीए अधिकारियों के साथ न्यू आगरा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
थाना न्यू आगरा के सिकंदरपुर में एडीए ने मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर बन रही अनाधिकृत कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
खसरा संख्या 52 मौजा सिकंदरपुर में लगभग 10000 वर्ग मीटर भूमि पर दिनेश कुमार अग्रवाल और संजय द्वारा अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने इस कॉलोनी को ध्वस्त किया।
एडीए के अवर अभियंता एसके सोलंकी, केपी सिंह, सहायक अभियंता वीएन सिंह मंगलवार को न्यू आगरा थाना पुलिस बल और सचल दस्ते के साथ पूरी तैयारी से मौके पर पहुंचे। इस कॉलोनी में विकासकृता द्वारा निर्मित कमरा तथा सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया।