फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर: अनाधिकृत रूप से विकसित कॉलोनी को किया गया ध्वस्त

Tue, 12 Apr 2022 08:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिकंदरपुर में लगभग 10000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर चला। इस दौरान एडीए अधिकारियों के साथ न्यू आगरा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।  
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू आगरा के सिकंदरपुर में एडीए ने मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर बन रही अनाधिकृत कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन


खसरा संख्या 52 मौजा सिकंदरपुर में लगभग 10000 वर्ग मीटर भूमि पर दिनेश कुमार अग्रवाल और संजय द्वारा अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने इस कॉलोनी को ध्वस्त किया। 



एडीए के अवर अभियंता एसके सोलंकी, केपी सिंह, सहायक अभियंता वीएन सिंह मंगलवार को न्यू आगरा थाना पुलिस बल और सचल दस्ते के साथ पूरी तैयारी से मौके पर पहुंचे। इस कॉलोनी में विकासकृता द्वारा निर्मित कमरा तथा सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें