सड़क और चहारदीवारी खड़ी कर गेट बंद 6000 वर्ग मीटर में अमर एन्क्लेव के नाम पर अवैध कॉलोनी खड़ी हो गई। मंगलवार को प्रवर्तन दल ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ताजमहल तांगा स्टैंड पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया।
ताजगंज वार्ड में मौजा हिंगोट खेरिया में बंटू यादव, भरत सिंह और कमल सिंह ने 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में अमर एन्क्लेव नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की। अवैध कॉलोनी पर मंगलवार को एडीए का बुलडोजर गरजा। गेट तोड़ने के साथ सड़क उखाड़ी। बिजली के खंभे हटाए। इसके बाद एडीए का प्रवर्तन दल ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड पहुंचा।
जहां सुनील राठौर और मनीष वर्मा की ओर से चोरी-छिपे अवैध निर्माण कर बहुमंजिला भवन खड़ा किया जा रहा था। इस अवैध निर्माण पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। एडीए अधिकारियों से शिकायत के बाद प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अवैध निर्माण सील कर दिया।