फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा आए अभिनेता रणबीर कपूर: एमजी रोड पर थम गईं गाड़ियां, बेटी के लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी

Tue, 18 Apr 2023 10:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर मंगलवार को आगरा आए। उनके आगमन की खबर लगते ही शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड़ पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
अभिनेता रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर गाड़ियां थमी हुईं थीं। जनता का हुजूम सड़क पर था। जिसे भी मालूम पड़ा कि रणबीर आ रहे हैं तो वह वहीं रुक गया। सुरक्षा के लिए खाकी के अलावा अन्य सुरक्षा गार्ड भी लगाए थे। जैसे ही रणबीर कपूर ने गाड़ी से बाहर कदम रखा रॉकस्टार कहकर युवतियां शोर मचाने लगीं।

यहां आए फिल्म अभिनेता

मंगलवार को फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर कल्याण ज्वैलर्स के एमजी रोड स्थित नए शोरूम की उद्घाटन करने के लिए आगरा पहुंचे थे। जनता का प्यार देख रणबीर बोले-आगरा मेरे दिल के करीब है। इस शहर में कई बार आया हूं और ताजमहल का दीदार भी किया है। जनता के प्यार और सपोर्ट के कारण आज मैं यहां तक हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोरोना वायरस: एक साल से कम उम्र की बच्ची समेत आगरा में 26 लोगों में मिले लक्षण, स्कूलों ने जारी किए ये निर्देश
विज्ञापन

 

बेटी के लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी

रणबीर कपूर ने शोरूम के उद्घाटन के बाद अपनी बच्ची के लिए किड्स ज्वैलरी खरीदी। कार्यक्रम में कल्याण ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक टीएस कल्याणरमन, रमेश कल्याणरमन, राजेश कल्याणरमन आदि उपस्थित रहे।

अखबार की कटिंग लेकर पहुंचे परविंदर

प्रताप नगर से अपना काम छोड़ हाथ में पुरानी अखबार की कतरनें लेकर परविंदर (55 वर्षीय) रणबीर कपूर से मुलाकात करने के लिए शोरूम के बाहर घंटों खड़े रहे। उन्होंने बताया कि वह कपूर खानदान के बहुत बड़े फैन हैंं। हालांकि वह रणबीर से मिल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें