फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता के  अश्लील फोटो सार्वजनिक

Mon, 25 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
mobile in holi - फोटो : getty images
विज्ञापन
बाथरूम में ली गई अश्लील सेल्फी सामाजिक कार्यकर्ता के लिए सिर दर्द बन गई। रविवार को ये तस्वीरें एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड होते-होते शाम तक अधिकांश लोगों तक पहुंच गईं। इसके बाद तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय एक पूर्व पार्षद इन दिनों कई संगठनों से जुड़े हुए हैं। आए दिन किसी न किसी कार्यक्रम में दिखाई दे जाते हैं। इनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यकर्ता ने बाथरूम में शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी ली थीं।

वह इन्हें अपनी किसी मित्र को व्हाट्स एप पर फॉरवर्ड करना चाह रहे थे लेकिन गलती से किसी ग्रुप पर सेंड हो गए। जैसे ही उनको इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की। मगर, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे ग्रुप से होते-होते बहुत से लोगों के व्यक्तिगत व्हाट्स एप नंबर पर सेंड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि जिस मित्र को उन्होंने यह तस्वीरें फॉरवर्ड की थीं, अनबन के बाद उसी ने इन्हें सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें