मैनपुरी। बेवर क्षेत्र में शुक्रवार शाम कमलपुर के पास खाई में बोरे के अंदर करीब 30-35 वर्ष की महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। पहचान के लिए पुलिस की टीमें खा छान रहीं हैं। पहचान न होने के चलते शव को मोर्चरी में रखा हुआ है।
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि यदि पहचान नहीं होती तो निर्धारित प्रक्रिया 72 घंटा बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके बाद भी शिनाख्त को लेकर प्रक्रिया जारी रहेगी।