फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फरमान गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से शातिर घायल; मुखिया भागने में रहा सफल

Mon, 18 Nov 2024 01:07 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सुरीर (मथुरा)

सार

मथुरा जिले के सुरीर में व्यापारियों को लूटने वाले फरमान गैंग के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल हो गया, जबकि गैंग का मुखिया अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारियों को लूटने वाले फरमान गैंग के सक्रिय सदस्य को सुरीर और एसओजी पुलिस ने रविवार की तड़के टैंटीगांव के अंडरपास के समीप मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल हो गया, जबकि गैंग का मुखिया अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने अस्पताल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी मांट गुंजन सिंह ने बताया कि फरमान गैंग का क्षेत्र में काफी आतंक है। यह लोग दुकानदार के पास जाते हैं और ऐसा सामान मांगते हैं, जिसके लिए दुकानदार को अपनी कुर्सी से उठना पड़े। जैसे ही दुकानदार अपनी कुर्सी से उठकर सामान उठाने के लिए जाता है गैंग के सदस्य उसके गल्ले में रखी नकदी को लूट लेते हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। इसके अलावा राह चलते लोगों से भी लूटपाट करते हैं। रविवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गैंग के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओजी प्रभारी राकेश यादव और सुरीर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने अपनी टीम के साथ बाइक सवार गैंग के सदस्यों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जैंत के गांव राल एवं हाल हाईवे के द्वारेशनगर कालोनी निवासी नबाव बताया। तलाशी में शातिर के कब्जे से 10 हजार 400 रुपये, तमंचा-कारतूस तथा बाइक बरामद हुआ है। 

पूछताछ में उसने अपने भागे साथी का नाम शहर कोतवाली के सुखदेव नगर सौंख रोड निवासी फरमान बताया। शातिर ने बताया कि फरमान ही गैंग का मुखिया है। इसमें अलावा गैंग में सलमान, समीर और हाईवे थाना क्षेत्र निवासी गुलफाम जो कि वर्तमान में दिल्ली में रहता है शामिल हैं। सभी ने मिलकर हाल ही में सुरीर, टैंटीगांव में दुकानों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इसके पूर्व मांट, खैर, अलीगढ़ में भी इस तरह की वारदा कर चुके हैं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।

दिसंबर 2023 में फरमान मुठभेड़ हुआ था गिरफ्तार
गैंग का मुखिया फरमान ने दिसंबर 2023 में हाईवे थाना क्षेत्र में 1 लाख 80 हजार की लूट की वारदात की थी। इस पर एसएसपी ने उसके ऊपर इनाम भी रखा। एसओजी और हाईवे पुलिस ने दिसंबर 2023 को मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया और जेल भिजवाया। इसके अलावा हाईवे थाना क्षेत्र में ही उसने एक सुनार के सिर में लोहे की रॉड मारकर ज्वैलरी से भरे बैग को लूटने का प्रयास किया था। इसके अलावा गैंग के सदस्य अन्य कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही जमानत पर हुआ है रिहा
 लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरमान कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। बाहर आते ही उसने अपने साथियों को एकत्रित किया और वारदात करने लगा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरी रात कांबिंग की, लेकिन पकड़ नहीं सकी। फरमान और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें