फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा के फोटो अपलोड न होने पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Jan 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान निरीक्षण करते संयुक्त सचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल व
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों का निरीक्षण किया और ऑनलाइन समीक्षा भी की। उन्होंने परीक्षा के फोटो अपलोड न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल राजकीय कन्या इंटर काॅलेज कलाल खेड़िया पहुंचे। वहां 47 विद्यार्थी थे। इसके बाद वह जनता इंटर काॅलेज फतेहाबाद पहुंचे। यहां 103 विद्यार्थी मिले। दोनों जगह इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हो रही थी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षकों को मोबाइल या लैपटाॅप से ऑनलाइन प्रयोगात्मक की जियाे लोकेशन से परीक्षा की सेल्फी फोटो अपलोड करनी अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन यूपीएमएसपी के एप पर अंक अपलोड करने होंगे। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।



उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर परीक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जिले में पहले चरण में 24 जनवरी से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं जो एक फरवरी तक चलेंगी। जिले के 521 इंटर काॅलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रहीं हैं। जिसमें 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें