आगरा। नगर निगम ने शराब ठेकों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास के इस्तेमाल पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। शराब ठेकों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। शुक्रवार को निगम की टीम ने कई ठेकों की चेकिंग की। पुरानी मंडी स्थित एक शराब ठेके पर गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि भविष्य में यदि किसी भी शराब ठेके पर प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास या सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मिलता है, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो