आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की चेकिंग करते अपर परिवहन आयुक्त
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा गंगाफल ने रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चेकिंग की। कागजात अपूर्ण मिलने पर दो बसें सीज की। उनकी सवारियों को रोडवेज बसों से गंतव्य तक भेजा गया। रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे आयुक्त सड़क सुरक्षा ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान दो निजी बसें वहां से गुजरीं।
चेकिंग के दौरान उनके अभिलेख अधूरे पाए गए। जिस पर अपर परिवहन आयुक्त ने इन दोनों बसों को सीज कर दिया। इनमें बैठीं सवारियों को रोडवेज बस रुकवाकर गंतव्य तक भेजा गया। अपर परिवहन आयुक्त ने मैनपुरी में परिवहन व्यवस्था सही पाए जाने व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाने पर एआरटीओ राजेश कर्दम और पीटीओ कौशलेंद्र सिंह के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।