फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः सात परिषदीय स्कूलों के 13 शिक्षक निलंबित, नौ शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

Wed, 29 Jul 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कुल 22 शिक्षक और शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को मंगलवार को निरीक्षण के दौरान जिले के सात परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। संबंधित विद्यालयों में कार्यरत 13 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, वहीं नौ शिक्षामित्रों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोका गया है। कुल 22 शिक्षक और शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बीएसए राजीव कुमार यादव ने फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी ब्लाक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। फतेहाबाद ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय, मुटावई, प्राथमिक विद्यालय, शालामंदिर, प्राथमिक विद्यालय आसे का पुरा व प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर बंद मिला।

मुटावई के विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रितु गर्ग, सहायक अध्यापिका रेखा यादव व शिक्षामित्र धर्म सिंह, शालामंदिर के विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शीला कुमारी, सहायक अध्यापिका सीमा शर्मा व शिक्षामित्र सतेंद्र सिंह, आसे का पुरा विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी, सहायक अध्यापिका मनोरमा शर्मा, शिक्षामित्र मधुबाला अनुपस्थित पाई गईं। मनोरमा शर्मा 23 जुलाई से व मधुबाला 27 जुलाई से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, वाजिदपुर की प्रधानाध्यापिका फातिमा परवीन, सहायक अध्यापिका कविता अरोड़ा और शिक्षामित्र ममता कुमारी, मीनू भदौरिया, मुकेश शर्मा को निलंबित किया गया है।

फतेहपुर सीकरी में प्राथमिक व उच्च विद्यालय, मई बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय नगला हरगोविंद बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय मई बुजुर्ग में प्रधानाध्यापिका साधना यादव, सहायक अध्यापिका रजनी, शिक्षामित्र मंजूलता व शिशुपाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक राम निवास व नगला हरगोविंद विद्यालय में सहायक अध्यापक राजीव कुमार शर्मा, सतीश व शिक्षामित्र भूदेव अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन

शासन की विभिन्न योजनाओं के काम चल रहे
बीएसए राजीव यादव का कहना है कि इस समय शासन की विभिन्न योजना के तहत कायाकल्प से संबंधित सूचना तैयार करना, यू-डायस की फीडिंग, मानव संपदा फीडिंग, जीएसटीआर, एमडीएम में कंपोजिट ग्रांट का कार्य हो रहे हैं। विभाग के निर्देश पर सभी विद्यालय खोले गए हैं। कार्यों की प्रगति जानने के लिए मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण किया गया। विभागीय आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय को बंद रखने और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के आरोप में शिक्षकों को निलंबित किया गया है। शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया है। 

मूल विद्यालय में ही संबद्ध किया गया
निलंबित शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में ही संबद्ध किया गया है। शिक्षकों को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह आठ बजे विद्यालय पहुंचने पर और दोपहर एक बजे विद्यालय छोड़ने से पहले अपनी एक सेल्फी ब्लाक स्तरीय व्हाट्स एप ग्रुप पर डालनी होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें