फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित नौ अफसर नदारद, बाबू संभाले थे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां अधिशासी अभियंता सहित नौ लोग गैरहाजिर मिले। महज 6 बाबू ही दफ्तर संभाले हुए थे। इसके अलावा बांटमाप विभाग के निरीक्षण में भी दो कर्मचारी नदारद मिले। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए गैर हाजिरों का एक दिन का वेतन रोक दिया। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सुबह 10:20 पर डीएम सीपी सिंह, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ सिंचाई खंड कार्यालय पहुंच गए। यहां विभाग के अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरुण कुमार कार्यालय में अनुपस्थित थे। कई कक्षों में ताला लगा था। कार्यालय परिसर में गंदगी थी। उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार कार्यालय में कार्यरत 3 सहायक अभियंता संजय कुमार, राहुल अग्रवाल, अशोक कुमार तथा 5 अवर अभियंता पंजाबी शर्मा, दिगंबर सिंह, अनिल कुमार, सत्यवीर, चंद्रप्रकाश भी कार्यालय में नहीं थे।
महज 6 कर्मचारी ही मौजूद थे। संज्ञान में आया कि कई वर्षों पूर्व कार्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामस्वरूप के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

साथ ही 3 दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है। उन्होंने बताया कि इसे शासन को भेजा जाएगा। वरिष्ठ सहायक को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मी की समस्या का तत्काल समाधान कर अवगत कराएं साथ ही संपूर्ण कार्यालय परिसर की सफाई कराकर 2 दिन के अंदर जियो टैग फोटो उपलब्ध कराएं। बांटमाप कार्यालय के निरीक्षण में भी दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले इनका भी एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें