फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 अधिकारी कर्मी विकास भवन के कार्यालयों मे मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। करीब 150 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी को सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सुबह 9:45 बजे ही विकास भवन में पहुंच कर परिसर में स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय समेत सभी दफ्तरों का निरीक्षण किया। अधिकतर कार्यालयों में सन्नाटा पसरा था। कार्यालयों का उपस्थित रजिस्टर चेक करने पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेश की ही उपस्थित मिले।
इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अनुपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विकास भवन में निरीक्षण के दौरान गेट पर स्थापित कोविड डेस्क की व्यवस्थाओं, शौचालयों तथा भवन परिसर में साफ सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि विकास भवन में संचालित कार्यालयों में लगभग 150 अधिककारी व कर्मचारी तैनात हैं। उनके अलावा जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ही उपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें