फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: 400 ग्राम पंचायतों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं कराई कार्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने को लागू किए गए ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्य योजना अपलोड कराने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले की 400 ग्राम पंचायतों ने अभी तक अपनी कार्य योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। कार्य योजना अपलोड न करने वाली ग्राम पंचायतों को 5 दिन में कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 423 ग्राम पंचायतें हैं। शासन से ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त, राज्य वित्त आदि से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल लागू किया गया है। इस पोर्टल पर कार्य योजना के अपलोड हो जाने के बाद सीधी नजर रखी जा सकती है। ग्राम पंचायतों में जो भी कार्य होने हैं उनको ग्राम प्रधान एवं सदस्य मिलकर कार्य योजना तैयार करेंगे। जब कार्य योजना तैयार हो जाएगी तो उसे ग्राम पंचायत की बैठक में अनुमोदित कराना है। इसके बाद अनुमोदित होने वाली सभी कार्य योजनाओं को इस पोर्टल पर अपलोड कराना है।
वैसे तो यह कार्य अप्रैल माह तक पूरा हो जाना था लेकिन कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन हो जाने के बाद यह कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया। शासन के द्वारा 20 अप्रैल के बाद रियायतें देना शुरू किया गया लेकिन इसके बाद भी ग्राम पंचायतों में कार्य योजना तैयार करके पोर्टल पर अपलोड करने में गंभीरता नहीं दिखाई गई है। मात्र 23 ग्राम पंचायतों ने ही अभी तक अपनी कार्य योजना को तैयार करके इस पोर्टल पर अपलोड कराया है। शेष ग्राम पंचायतों की लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 15 जून तक कार्य योजना को पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें