फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीएस कटौती में अनदेखी पर विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आयकर विभाग ने मंगलवार को पंचायती राज महकमे में टीडीएस गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आने के बाद नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कहीं न कहीं गड़बड़ी की आशंका है। अब पंचायती राज विभाग सभी ग्राम पंचायतों से ब्योरा मांग रहा है।
विज्ञापन

स्रोत पर कटौती (टीडीएस) को लेकर आयकर विभाग सरकारी महकमों की जांच कर रहा है। लंबे समय से चल रही जांच प्रक्रिया गाजियाबाद और नोएडा आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह पूर्ण कर ली। संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) स्मिता सिंह के निर्देशन में पूरी हुई जांच में कासगंज जिले के पंचायती राज विभाग में कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया।
अब आयकर विभाग नोएडा ने जो नोटिस पंचायती राज विभाग को भेजा है उसमें स्पष्ट किया है कि कासगंज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी की आशंका है। विभाग ग्राम पंचायतों से जवाब-तलब कर रहा है। यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो विभाग अपने स्पष्टीकरण में संबंधित ग्राम पंचायत का ब्योरा आयकर विभाग को देगा। वैसे विभाग ने कर विशेेषज्ञों से भी सलाह ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें