फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी सहित दो का वेतन रोका

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी पीके उपाध्याय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बुधवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी औंछा का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। साथ ही उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। दोनों ही अधिकारी बैठक में अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी कपल रजिस्टर, आशा डायरी का मिलान करके एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों से सभी मानक पूरे कराए जाएं। उ
न्होंने एंबुलेंस 108, 102 में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, एंबुलेंस खराब न रहने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में तीन माह में एक भी आवेदन उपलब्ध न कराने वाली आशाओं को चिह्नि करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तीन माह में पुरुष, महिला चिकित्सालय से कितने मरीज रेफर होने, कितने मरीज एंबुलेंस सेवा 108, 102 से ले जाने और कितने मरीज प्राइवेट एंबुलेंस से ले जाए गए, उनकी सूचना देने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ड्रग्स उपनिरीक्षक से कहा कि शहर में कम से कम दो दवा की दुकानें रात में भी खुलें। जन औषधि केंद्र 24 घंटे संचालित रहें। बैठक में सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, एसीएमओ जीपी शुक्ला, बीएसए विजय प्रताप, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें