फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहलत खत्म, आज ध्वस्त कराए जाएंगे निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। जीटी रोड के निर्माण में बाधक बन रहे भवनों को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई तीन दिन की मोहलत खत्म हो गई। सोमवार को प्रशासन द्वारा निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। इससे दुकान और मकान स्वामियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जीटी रोड के निर्माण में प्रशासन ने सभी जगह भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। निर्माण कार्य भी जोरों पर है, लेकिन नवीगंज में अब तक लोगों ने सड़क के किनारे बने मकान और दुकानें नहीं तोड़ी हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से प्रशासन इसके लिए दबाव बना रहा है। तीन दिन पहले नवीगंज में मुनादी करवाकर उन्हें आखिरी मोहलत दी गई थी। इसमें 14 जुलाई तक का समय दिया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य ध्वस्त कराने की बात कही गई थी। सोमवार को प्रशासन द्वारा दिया गया समय खत्म होने के बाद लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज प्रशासन द्वारा ये निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे। हालांकि भवन स्वामी अब भी मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मुआवजा मिलता है या प्रशासन निर्माण को जबरन ध्वस्त कराता है, ये तो बाद में ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें