फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सपाइरी दवाएं मिलने पर दुकानदार के खिलाफ की कार्रवाई

Thu, 01 Jun 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समीपवर्ती कस्बा बिलराम के एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो एक्सपाइयरी डेट की दवाएं मेडिकल स्टोर के सेल बॉक्स में मिलीं। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कड़ी आपत्ति जताई और दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे। लाइसेंस निरस्त करने के लिए ड्रग कंट्रोलर को संस्तुति प्रेषित की है।ड्रग इंस्पेक्टर रमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चेरी नाम का सिरप एक्सपायरी डेट का मिला। सिरप की पैकिंग पर जनवरी 2023 की एक्सपाइरी डेट अंकित थी। जबकि एक अन्य कैप्सूल फायरॉक्सीकॉम पर एक्सपायरी डेट वर्ष 2022 की थी। इन दोनों दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए। उन्होंने बताया कि एक्सपायरी दवाएं सेलबॉक्स में नहीं रखी जातीं। यह एक्सपायरी बॉक्स में हीं रखी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए ड्रग कंट्रोलर को लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें