आगरा। शासन ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट में तैनात चार एसीपी का तबादला कर दिया। चारों लंबे समय से आगरा में तैनात थे। इनमें एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय को वाराणसी जोन के एडीजी का स्टाफ अफसर, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा को बागपत, जोनल ऑफिसर (जेडओ) दीपक कुमार सिंह द्वितीय को शाहजहांपुर और एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
उधर, अयोध्या एलआईयू से डिप्टी एसपी विवेक वार्ष्णेय आगरा के नए जोनल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। मथुरा से डिप्टी एसपी श्वेता वर्मा, मुजफ्फरनगर से यतेंद्र सिंह नागर, वाराणसी से डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और पीलीभीत से राजीव रंजन श्रीवास्तव को आगरा भेजा गया है। वहीं बुलंदशहर से पूर्णिमा सिंह को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में तैनाती मिली है।