कस्बा में पैदल गस्त के दौरान एसीपी सुकन्या शर्मा व पुलिस
कागारौल। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त सैंया सुकन्या शर्मा ने मंगलवार को अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। मुख्य बाजारों और मार्गों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद