फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने बरकतपुर में गोल्डन कार्ड बनाने को लगे कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में एमओआईसी उसायनी एवं ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक एवं पंचायत सचिव मौजूद नहीं मिले। सीडीओ ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तीनों तथा एसीएमओ का 29 जुलाई का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ चर्चित गौड़ बृहस्पतिवार को अचानक आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के कार्ड बनाए जाने को बरकतपुर में लगे कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। सूचना के बाद भी एमओआईसी उसायनी दीपेंद्र यादव, ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक विशाल उपस्थित नहीं हुए। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार एमओआईसी एवं ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक के अनुपस्थित रहने से स्पष्ट है कि इस महत्वपूर्ण पखवाड़े में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.प्रताप सिंह द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने उनका 29 जुलाई का वेतन रोकने के आदेश दिए है। पंचायत सचिव आदित्य मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। राशन डीलर दीपलदेवी के घर लगे कैंप में दो जनसेवा केंद्र संचालक वीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मौजूद थे। 50 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके थे। सीडीओ ने कुछ कार्डधारकों के कार्ड में खामी होने पर सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने सीएमओ से कहा कि वह प्रभारी चिकित्साधिकारी व बीपीएम पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए पखवाड़ा अवधि में कैंपों का भ्रमण करते हुए गोल्डन कार्ड बनाने में अपेक्षित प्रगित सुनिश्चित कराएं।
पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक
फिरोजाबाद। जलनिगम के एक्सईएन ओमवीर दीक्षित ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत योजनाओं की डीपीआर के अनुमोदन संबंधी बैठक 30 जुलाई को दोपहर एक बजे से कलक्ट्रेट सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक होगी।
गोबर्धन सेल की बैठक आज
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो में गोबर्धन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं कार्यदायी संस्था के चयन हेतु गोवर्धन सेल की बैठक डीएम चंद्र विजय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को शाम को चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने दी है।