घिरोर क्षेत्र में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोसमा क्षेत्र में ढाबा पर काम करने वाला वृद्ध बृहस्पतिवार की सुबह मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
58 वर्षीय लंकुश कुमार कई वर्षों से कोसमा स्थित सूर्या ढाबा पर नौकरी कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह शौच के लिए खेत पर जा रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान कल्होर मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने लंकुश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।