फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
भोगांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। मामा के घर से लौट कर घर जा रहे बाइक सवारों चचेरे भाइयों को मैनपुरी मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गंाव मानपुर निवासी 20 वर्षीय सुवेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को चचेरे भाई रिंकू के साथ मामा मकरंद सिंह के यहां थाना क्षेत्र के गांव नगला पती गया था। देर शाम करीब आठ बजे दोनों भाई गांव लौट रहे थे। भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में सुवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिंकू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुवेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें