फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता बोली, मेरा बाप मुझे मार डालेगा साहब

Mon, 01 May 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
तेजाब से झुलसी खुशबू दहशत में है। सोमवार को पुलिस वाले उसका बयान लेने पहुंचे तो कहने लगी कि उसके पिता उसे मार डालेंगे। उन्हें छोड़ना मत। पहले भी पुलिस ने पकड़ा था लेकिन हर बार छोड़ दिया। खुशबू ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायतों के बाद पुलिस दौड़ी तो लेकिन किया कुछ नहीं। मानिकचंद को थाने बुलाकर ही छोड़ दिया गया था। पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में किराये का मकान लेकर रहने वाली खुशबू पर उसके पिता मानिकचंद ने तेजाब से हमला कर दिया था। तेजाब से खुशबू झुलस गई है। खुशबू का पति विनोद और तीन साल की बच्ची भी मामूली रूप से झुलस गए हैं। खुशबू को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया था। परिवारवाले खुशबू को घर ले आए। 

उनका कहना है कि बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाना है। खुशबू बेहद डरी हुई है। उसे लग रहा है कि पिता मानिकचंद फिर छूटकर आ जाएगा और उसे मार डालेगा। हालांकि पुलिस वाले कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं लेकिन खुशबू डरी हुई है। उसका कहना था कि वह हर पुलिस अधिकारी के पास गए लेकिन किसी ने नहीं सुना। पिता मां सरिता का उत्पीड़न करता रहा। जरा जरा सी बात पर पीटता है। कई महिलाओं से उसके संबंध है। महिलाओं की खरीद फरोख्त भी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें