फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के अछनेरा स्टेशन की बदलेगी सूरत, 25 करोड़ रुपये से होगा विकसित; इन रेलवे स्टेशन पर भी होंगे काम

Sat, 05 Aug 2023 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमृत भारत योजना के पहले चरण में आगरा मंडल के तीन स्टेशन शामिल हुए हैं, जिसमें अछनेरा, कोसीकलां और गोवर्धन स्टेशन के विकास पर 68.30 करोड़ खर्च होंगे।

 
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत योजना के पहले चरण में आगरा मंडल के अछनेरा स्टेशन की कायापलट होगी। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है। इससे सौंदर्यीकरण और यात्रियों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अगले साल मार्च तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय स्थित गोवर्धन हॉल में मीडिया से रूबरू हुए डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अमृत भारत योजना में आगरा मंडल के 15 स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इनमें अछनेरा, कोसीकलां (बजट 26.5 करोड़ रुपये) और गोवर्धन स्टेशन (बजट 16.80 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन पर 68.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अछनेरा स्टेशन की बात करें तो इसके लिए 25 करोड़ रुपये से यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भविष्य में स्टेशनों का ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। 6 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

ये हैं अमृत भारत स्टेशन में शामिल

आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन, ईदगाह स्टेशन, अछनेरा स्टेशन, फतेहपुर सीकरी स्टेशन, फतेहाबाद स्टेशन, कोसीकलां स्टेशन, धौलपुर स्टेशन, खेड़ली स्टेशन, महवा मंडावर स्टेशन, होडल स्टेशन, भूतेश्वर स्टेशन, गोवर्धन टेशन, डींग स्टेशन, गोविंदगढ़ स्टेशन।

स्टेशनों पर ये होंगे विकास कार्य

स्टेशन भवन का नवीनीकरण, प्लेटफार्म में नए शेड लगेंगे, खानपान की स्टॉल बढ़ेंगी, स्टेशन मार्ग चौड़ा होगा, संकेत बोर्ड, डिस्प्ले बोर्ड, एफओबी लिफ्ट बढ़ेंगी, एफओबी पुल 12 मीटर चौड़ा होगा, डीलक्स शौचालय, सीओपी एक्सटेंशन, कियोस्क की सुविधा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें