कासगंज के ढोलना के कस्बा बिलराम से महिला के लापता होने के मामले में पुलिस आरोपी ससुरालीजन का नार्को टेस्ट कराएगी। कोर्ट से तारीख मिलने के बाद प्रक्रिया की जाएगी। महिला के भाई ने पति सहित छह अन्य ससुरालीजन के खिलाफ अपहरण कर गायब कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।