फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिक्योरिटी गार्ड से लूटी थी रिवाॅल्वर और नकदी, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी; साथी की जारी तलाश

Wed, 07 Jan 2026 05:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सिक्योरिटी गार्ड से हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड से नकदी और रिवाॅल्वर लूटी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जूता फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और नकदी से भरा बैग छीनने वाले एक लुटेरे को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी हुई रिवाल्वर 10 कारतूस, 500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रिवाल्वर मिलने के बाद उन्होंने रंगबाजी में चार फायर किए थे। पुलिस उसके भागे हुए साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि गैलाना रोड के कैलाश विहार निवासी राजेश सिंह रोजर शू फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। 27 दिसंबर की रात घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने बैग लूट लिया था। बैग में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, बीस कारतूस और 1500 रुपये थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार रात बाबरपुर मोड़ के पास से आरोपी कमला नगर के बल्केश्वर निवासी मुकुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

उसके कब्जे से लूटी हुई रिवाल्वर, 10 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात को उसने अपनी बाइक से साथी न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर के जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ अंजाम दिया था। बैग में नकदी और कीमती सामान होने का अंदेशा था। रिवाल्वर मिलने के बाद रंगबाजी में उन्होंने चार फायर किए थे। छह कारतूस और बैग में मिले रुपये जीतू के पास हैं। आरोपी पर एक मामला पहले से दर्ज है। उसके भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है। आरोपियों द्वारा और कितनी वारदातों को अंजाम दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें