फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर में हुए श्यामकांत हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बेवर पुलिस की हिरासत में श्यामकांत हत्याकांड का आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव अहिमलपुर निवासी श्यामकांत की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। प्रेसवार्ता कर एएसपी ने खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहिमलपुर निवासी श्यामकांत पांडेय करीब तीन वर्ष से मां, पत्नी और बच्चों के साथ मोहल्ला मिरकिचिया निवासी हरी दीक्षित के मकान में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार सुबह श्यामकांत का रुपये के लेन देन में हरी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोपहर करीब एक बजे हरी ने गल्ला मंडी के पास श्यामकांत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार था। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने सोमवार शाम उसे जीटी रोड पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। बताया कि उसने करीब 20 हजार रुपये उधार दिए थे। धीरे-धीरे उसके रुपये वापस आ रहे थे। अब 1500 रुपये बाकी रह गए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान चली गोली श्यामकांत को लगी और उसकी मौत हो गई। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा वनखंडी मंदिर के पास से बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें