फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर जानलेवा हमला का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा। आरोपी ने दीवानी न्यायालय जाते समय पत्नी को दो गोलियां मारीं थीं। भागते समय उसे पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी रत्नेश त्रिपाठी का करीब डेढ़ साल से पत्नी से न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा चल रहा है। शनिवार को मामले में दीवानी न्यायालय में तारीख थी। पत्नी रूबी करीब 10:30 बजे जब न्यायालय जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने ब्लॉक परिसर के पास उसे दो गोलियां मार दीं। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें