आग से जली झोपड़ी और सामान फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। ग्राम सामरा में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश की झोपड़ी में अचानक आग लगने से घरेलू सामान और एक बीघा खेत की करब जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखे कपड़े, चार खाट, रजाई, गद्दा, बर्तन, एक बीघा खेत की करब, 60 किलो पानी देने की पाइप, लेजम, खेत में दवा छिड़कने की मशीन आदि जलकर राख हो गई। पीड़िता राजकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।