फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप, हमले में चाचा-भतीजा घायल

विज्ञापन
युवक पर ट्रैक्टर चढ़ानें का आरोप,चाचा-भतीजे पर हमला; दोनों गंभीर
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरडाडा के मजरा बगुला की ठार में बृहस्पतिवार सुबह खेत की मेड़ काटने के विरोध करने पर पड़ोसी खेत स्वामी ने एक युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। अपने परिजन के साथ लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर युवक और उसके चाचा को घायल कर दिया। घायलों का एसएन हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामू पुत्र रामकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसके पिता रामकेश (50) पुत्र भीकम और चचेरा भाई सोनू (27) पुत्र रूपकेश खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत स्वामी सुंदर सिंह का पुत्र नेता ट्रैक्टर लेकर आया और उनके खेत की मेड़ काटने लगा। सोनू और रामकेश ने विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उसने सोनू के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सोनू की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरोपी के परिजन भी लाठी-डंडे और फावड़े लेकर आ गए और रामकेश और सोनू पर हमला कर दिया। रामकेश के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि सोनू भी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। परिजन ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर, एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा रेफर कर दिया।एसीपी अनिल कुमार ने बताया पीड़ित रामकेश की तहरीर पर शिवचरन, भंवर सिंह, सुंदर सिंह और बेनीराम पुत्रगण डंबल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिनाहट थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों शिवचरन व भंवर सिंह डब्बल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें