अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र की सब्जी मंडी में एक बुजुर्ग से रुपये छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को भरतपुर जिले के थाना चिकसाना क्षेत्र के गांव फूलवारा निवासी बुजुर्ग संतराम पुत्र स्व. रामदयाल अछनेरा सब्जी मंडी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें धक्का देकर 9000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया था। घटना के संबंध में थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। तमाम खोजबीन के बाद थाना अछनेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी संजय पुत्र बलवीर (26 वर्ष) निवासी ग्राम उदयरामसर, थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार की रात करीब 10 बजे चौकी ब्यारा के पास से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त पल्सर एनएस 160 मोटरसाइकिल और छीने गए 4000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।