फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इंस्टाग्राम पर महिला के नाम की फर्जी आईडी बनाकर युवक एक महिला से दोस्ती की। बाद में महिला को धोखे से शहर के एक होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव निवासी राहुल ने इंस्टाग्राम पर किसी महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाया। इस आईडी के जरिए वह मथुरा की रहने वाली एक महिला से दोस्ती कर लिया। आरोप है कि युवक ने खुद को महिला बताया था। दोस्ती प्रगाढ़ होने पर उसने बीते 26 मई को मैसेज कर महिला दोस्त को कासगंज स्थित एक होटल में बुलाया।होटल पर पहुंचने पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही नामजद आरोपी को शनिवार की दोपहर बस स्टैंड से गिरफ्तार की। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह कही भागने के फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें