कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पिता ने युवक को नामजद किया। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लिया। साथ ही किशोरी को बरामद करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। क्षेत्र के एक गांव में बीते 5 जुलाई को किशोरी अपने घर पर अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। देर शाम परिजन घर लौटे तो उन्हें किशोरी नहीं मिली। परेशान परिवार के लोग उसकी तलाश शुरु किए। इस दौरान पता चला कि सचिन नामक युवक पुत्री को अगवा करके ले गया है। इस पर पिता थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर संंबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।